लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 22 December 2013

वक़्त बेवक्त जिन्दगी


वक़्त बेवक्त जिन्दगी


वक़्त बेवक्त जिन्दगी के
मालिक हो गए हैं हम

खिसकती , सरकती , सिसकती जिन्दगी के
मालिक हो गये हैं हम

ध्यान से हमारा नाता नहीं है
धन की लालसा से बांध गए हैं हम

संस्कृति के पालक नहीं रहे हम
आधुनिकता के बवंडर में खो गए हैं हम

संस्कारों की बेल के फूल न होकर
कुविचारों की शरण हो गए हैं हम

योग की लालसा रही नहीं हमको
पब और जिम की शरण हो गए हैं हम

दोस्ती पर विश्वास रहा नहीं हमको
अकेलेपन के शिकार हो गए हैं हम

सत्संग की शरण न होकर
टी वी मोबाइल के पीछे भाग रहे हैं हम

मोक्ष का विचार तो था मन में
हर पल मर मरकर जी रहे हैं हम                        
वक़्त बेवक्त जिन्दगी के
मालिक हो गए हैं हम


No comments:

Post a Comment