लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Wednesday, 15 March 2017

व्यंग्य

व्यंग्य 

'एक नेता ,अपने भाषण  में 100 बार

गधे का नाम ले चुके ,

 तभी

एक गधा , मंच पर लपक कर आया

नेता गुर्राया  ,“इस गधे को नीचे उतारो”

तभी गधा , बड़े ही मासूमियत भरे अंदाज़ में बोला

नेता जी
अभी - अभी आपने अपने भाषण में 100 बार मेरे नाम का गीत
गुनगुनाया

तभी तो मेरा मन , मंच पर आने को ललचाया

गधे ने आगे कहा “मैंने  सोचा मेरे भी अच्छे दिन आयेंगे “

“अब तक गधों की खूब सेवा की चलो कुछ दिन राजनीति में बिताएंगे ”



No comments:

Post a Comment