लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Wednesday, 11 March 2015

रेत के समंदर में जी रहे हैं जो

रेत के समंदर में जी रहे हैं जो

रेत के समंदर में जी रहे हैं जो
उन्हें दो बूँद पानी नसीब हो
यतीम हैं जो इस जहां में
उन्हें जिंदगानी नसीब हो

नाटक हो रही जिन्दगी जिनकी
उन्हें रवानी नसीब हो
नीरसता हो रही जिनकी जिन्दगी का गहना
उन्हें खुशिया नसीब हों

अजनबियों सी जी रहे हैं जो जिन्दगी
उन्हें जन्नत नसीब हो
आफत में गुजर रही जिन्दगी जिनकी
उन्हें आसमान नसीब हो

अजब खामोशी जिए जी रहे हैं जो
उन्हें जिन्दगी का कोलाहल नसीब हो
पालने में रो रहे हैं जो
उन्हें माँ की लोरियां नसीब हो

रेत के समंदर में जी रहे हैं जो
उन्हें दो बूँद पानी नसीब हो
यतीम हैं जो इस जहां में

उन्हें जिंदगानी नसीब हो

No comments:

Post a Comment