लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Friday, 30 April 2021

परिवार – कविता – मौलिक रचना – अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

                                  परिवार – कविता – मौलिक रचना – अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

परिवार , जीवन का आधार
परिवार, समाज के उद्भव का आधार

परिवार से , संस्कृति और पलते संस्कार
परिवार, धर्म का विस्तार

परिवार से ये कायनात रोशन
परिवार से प्रकृति का श्रृंगार

परिवार राष्ट्र की धरोहर
परिवार से मिलता एकता को बल

परिवार से ही रोशन होता यह संसार
परिवार, मर्यादाओं का विस्तार

परिवार , अनुशासन का आधार
परिवार से रोशन होता आशियाँ

परिवार , ग़मों को साझा करने का आधार
परिवार, खुशियों को जीने का आधार

परिवार से मुकम्मल होती ये कायनात
परिवार से ही सामाजिकता का विस्तार

परिवार , एक अनुपम उपहार
परिवार ! परिवार ! परिवार !

No comments:

Post a Comment