लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 20 December 2016

मंगल कर्म सभी हों तेरे



मंगल कर्म सभी हों तेरे

मंगल कर्म सभी हों तेरे , ऐसे कुछ प्रयास करो
लोगों को जो राह दिखाए , ऐसे कुछ प्रयास करो

कामनाओं से पीछा छूटे , ऐसे कुछ प्रयास करो
निर्मल हो जाए तेरा तनमन , ऐसे कुछ प्रयास करो

निर्बल को सबल बना सको , ऐसे कुछ प्रयास करो
जीवन उत्कर्ष की राह पर बढ़े, ऐसे तुम उपाय करो

जीवन तेरा जीवन सा महके , ऐसे कुछ प्रयास करो
ये जीवन उस प्रभु की धरोहर हो जाए , ऐसे कुछ प्रयास करो








No comments:

Post a Comment