लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Monday, 11 October 2021

खुद से ही मिलेगी प्रेरणा

 खुद से ही मिलेगी प्रेरणा

खुद से ही मिलेगी , प्रेरणा
खुद से ही बुलंद होगा , आत्मविश्वास

खुद से ही रोशन होगा , संस्कृति का कारवाँ
खुद से ही विकसित होगा , संस्कारों का उपवन

खुद से ही अग्रसर होना होगा , मंजिल की ओर
खुद से ही रोशन होगा , सपनों का एक खुला आसमां

खुद से ही रोशन होगा , आदर्शो का कारवाँ
खुद से ही विकसित होंगे , सफलताओं के द्वार

खुद से ही खिलेगा , स्वस्थ समाज का उपवन
खुद से ही रोशन होगा , रिश्तों का उपवन

खुद से ही मिलेगी , प्रेरणा
खुद से ही बुलंद होगा , आत्मविश्वास

खुद से ही रोशन होगा , संस्कृति का कारवाँ
खुद से ही विकसित होगा , संस्कारों का उपवन

No comments:

Post a Comment