लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 16 February 2021

जिन्दगी का राग

 

जिन्दगी का राग

 

आठ साल की बच्ची

अपनी गोदी में

एक साल के बच्चे को उठाये

 

बारिश में भीगती

रेड लाइट चौक पर

हाथ पसारे

 

बेबस निगाहों से दौड़ती

पीछा करती कारों का

 

कोई पुचकारता

तो कोई दुत्कार देता

 

कोई दस के नोट से तो कोई सिक्के

से ही काम चला लेता

 

भाई को दूध जो पिलाना है

बिस्तर पर पड़ी माँ के लिए

दवाई भी तो लाना है

 

शराबी पिता का

नहीं ठिकाना है

 

टप  - टप करती झोपडी में

खुद को और ....... को भी बचाना है

 

यही जिन्दगी का राग है

नहीं कोई आसपास है

 

फिर वही सुबह

फिर वही राग

फिर वही रेड लाइट चौक

फिर वही पुचकार, दुत्कार और दुलार ...........

No comments:

Post a Comment