लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 28 June 2020

प्रकृति की हर एक पात में तू


प्रकृति की हर एक पात में तू

प्रकृति की हर एक पात में तू
गीता , बाइबिल , शब्द ग्रन्थ, कुरआन में तू

बस रहा प्रकृति के हर एक कण में
कृष्ण , क्राइस्ट , सच्चे बादशाह , अल्लाह में तू

प्रकृति के आँचल का नूर है तू
मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरद्वारे में तू

हर एक जीव में जीवात्मा में तू
कहीं झोपड़ी कहीं महलों में बसता है तू

कहीं किसी की आह में तो कही किसी की वाह में तू
जल में , धरा पर , अम्बर में , पाताल में तू

शब्दों के आकार में , किताब में तू
विचारों की चर्चा पर वाद  - विवाद में तू

पीर जिनकी मिटाए , उनकी दुआओं में तू
जो तुझे समझ नहीं पाते , उनकी आहों में तू

कहीं साकार कहीं निराकार है तू
कहीं बदल बन बरसे तो कहीं आग है तू

दिन के उजाले तो रात के अँधेरे में है तू
खुशियों की बेला में तो कभी ग़मों के एहसास में तू

मानवता के ज़ज्बे , इंसानियत के एहसास में तू
प्रार्थना, इबादत, दुआओं के समंदर में पतवार है तू


No comments:

Post a Comment