लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Thursday, 12 January 2017

जिन्दगी की धूप-छाँव

जिन्दगी की धूप-छाँव

जिन्दगी की धूप - छाँव को अपना मुकद्दस खुदा समझें
जिन्दगी में ग़मों से डरकर , पीछा छुडाएं क्यों

इस दुनिया में शोहरत के पीछे , भागते हैं लोग
खुदा की निगाह में शोहरत हो . कुछ ऐसा करें

दूसरों के महलों को , निहारने में क्या रखा है
अपना खुद का आशियाँ महलों सा रोशन हो . कुछ ऐसा
करें

'एक अजीब सी खामोशी के तले . दबे पड़े है लोग
दिल का दर्द जुबान बयाँ करने लगे, कुछ ऐसा करें

दो चार आंसू पोछ देना नाकाफी है . इस जिन्दगी के लिए
हर एक चेहरे पर खुशियाँ महके , कुछ ऐसा करें

जिन्दगी की धूप - छाँव को अपना मुकद्दस खुदा समझें
जिन्दगी में ग़मों से डरकर , पीछा छुड़ायें क्यों

इस दुनिया में शोहरत के पीछे , भागते हैं लोग
खुदा की निगाह में शोहरत हो . कुछ ऐसा करें


No comments:

Post a Comment