लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 9 June 2019

तिनका – तिनका


तिनका – तिनका

तिनका  - तिनका जोड़ कर एक महल बनाया था
आंधी आई एक पल में, सब कुछ बिखर गया

तिनका – तिनका जी रहा हूँ , उम्मीदों के सागर में
मेरी कोशिशों , मेरे प्रयासों को न लगे किसी की नज़र

तिनका – तिनका कोशिश कर , तुम महल सजा लेना
अपनी चाहतों का एक खुशनुमा आशियाँ सजा लेना

तिनका – तिनका प्रयासों को अपनी जागीर बना
खिल उठेगी एक नई सुबह, तेरे भी जीवन में

तिनका  - तिनका सहेज रहा हूँ अपनी जिन्दगी के पल
क्या जाने कब ? , जिन्दगी की शाम हो जाए

तिनका – तिनका सजा रहा हूँ अपनी आरज़ू का महल
मेरी इस आरज़ू को खुदा की इनायत नसीब हो जाए


No comments:

Post a Comment