लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Sunday, 19 May 2013

वहाँ दीया जलाओ


            वहाँ दीया जलाओ 
वहाँ दीया जलाओ
जहां वीरों की समाधि हो

वहाँ पुष्प चढ़ाओ
जहां वीरों की समाधि हो

वहाँ दीया जलाओ
जहां सरस्वती का निवास हो

वहाँ पुष्प चढ़ाओ
जहां सरस्वती का वास हो

वहाँ दीया जलाओ
जहां ज्ञान का प्रसार हो

वहाँ पुष्प चढ़ाओ
जहां शिक्षा की आस हो

वहाँ दीया जलाओ
जहां पीरों का निवास हो

वहाँ पुष्प चढ़ाओ
जहां पीरों का वास हो

वहाँ दीया  जलाओ
जहां देवों का निवास हो

वहाँ पुष्प चढ़ाओ
जहां देवताओं का वास हो

वहाँ दीया जलाओ
जहां पुण्य आत्माओं  का निवास हो

वहाँ पुष्प चढ़ाओ
जहां पुण्य आत्माओं का वास हो

दीया जला पुष्प चढ़ा
अपने अन्तर्मन को सजा

सुसंस्कारों की माला बन
इस पुण्य धरा को वर

जीवन सुसंस्कृत कर
सत्य मार्ग को तू वर

इस धरा पर पुष्प बन
जीवन संवार ले
खुशबू बन कुछ इस तरह
चारों ओर बहार आ जाए

No comments:

Post a Comment