Sunday 22 January 2012

सत्य वचन अनमोल वचन

सत्य वचन अनमोल वचन


सत्य वचन अनमोल वचन कब हो जाता है
सत्य वचन मुखरित हो जब पुष्प खिला जाता है

सत्य कर्म अनमोल कर्म कब हो जाता है
सत्य कर्म प्रेरणा स्रोत जब बन जाता है

सत्य वचन अनमोल वचन कब हो जाता है
सत्य वचन सत्य राह जब निर्मित कर जाता है

सत्य कर्म अनमोल कर्म कब हो जाता है
सत्य कर्म परम कर्म जब हो जाता है

सत्य वचन अनमोल वचन कब हो जाता है
सत्य वचन परम धर्म जब बन जाता हैं

सत्य कर्म अनमोल कर्म कब हो जाता है
सत्य कर्म जब सामाजिकता पा जाता है

सत्य वचन अनमोल वचन कब हो जाता है
सत्य वचन जब मानव मुक्ति साधन हो जाता है

सत्य कर्म अनमोल कर्म कब हो जाता है
सत्य कर्म जब पाप कर्म को धो जाता है

सत्य वचन अनमोल वचन कब हो जाता है
सत्य वचन जब मानव मन पर छा जाता है


सत्य कर्म अनमोल कर्म कब हो जाता है
सत्य कर्म जब धर्म प्रेरित कर्म बन जाता है


सत्य वचन अनमोल वचन कब हो जाता है
सत्य वचन जब मानव का तारक हो जाता है



सत्य कर्म अनमोल कर्म कब हो जाता है
सत्य कर्म जब मानव कल्याण हित हो जाता है


सत्य वचन अनमोल वचन कब हो जाता है
सत्य वचन साधारण को असाधारण कर जाता है


सत्य वचन अनमोल वचन हर पल होता है
सत्य कर्म अनमोल कर्म हर छण होता है
मानव पूर्ण तभी होता है
जब वह दोनों के सत्संग होता है








No comments:

Post a Comment