लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Thursday, 24 January 2019

अपनी साजिशों से कभी , किसी को रुलाना नहीं



अपनी साजिशों से कभी , किसी को रुलाना नहीं


अपनी साजिशों से कभी , किसी को रुलाना नहीं
किसी के आंसुओं पर , अपनी खुशियों का आशियाँ सजाना नहीं

किसी के दामन को , अपनी साजिशों से नापाक न करना
किसी को गम देकर , अपनी खुशियों का आशियाँ सजाना नहीं

किसी के आँगन का चराग, अपनी नापाक साजिशों से बुझाना नहीं
किसी के जनाजे पर , अपनी खुशियों का आशियाँ सजाना नहीं

किसी की हसरतों को , अपनी नापाक साजिशों से मिटाना नहीं
किसी के सुलगते दामन पर, अपनी खुशियों का आशियाँ सजाना नहीं

चंद सिक्के देकर , किसी की खुशियों को खरीदना नहीं
किसी को गम के पालने में सुलाकर , अपनी खुशियों का आशियाँ सजाना नहीं

No comments:

Post a Comment