लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Friday, 4 October 2019

हिंदी की पावन छाँव


हिंदी की पावन छाँव

हिन्दी की पावन छाँव तले मैं आराम पाता हूँ
हिन्दी में लिखता हूँ , हिन्दी पर इतराता हूँ

हिन्दी को बिछौना बनाकर , खुद को संवार पाता हूँ
हिन्दी के गीत और ग़ज़ल गुनगुनाता हूँ

हिन्दी की पावन छाँव तले मैं सुकूँ पाता हूँ
हिंदी को समर्पित हूँ, हिंदी पर गर्वित हूँ

जीवन के सारे राग , हिंदी में गुनगुनाता हूँ
हिंदी के आँचल तले, खुद को संवार पाता हूँ

अन्य भाषाओं को मैं अपने में समा जाता हूँ
हिंदी की पावनता के मैं गीत गुनगुनाता हूँ

बच्चन को याद करता हूँ , गुप्त को भी याद करता हूँ
महादेवी वर्मा को याद करता हूँ , पन्त को भी गुनगुनाता हूँ

शायरों की महफ़िल में खुद को सबके करीब पाता हूँ
हिंदी की पावनता के मैं गीत गुनगुनाता हूँ

कविता हो, कहानी हो , सभी भाते हैं मुझे
हिंदी के सौंदर्य से मैं अभिभूत हो जाता हूँ


No comments:

Post a Comment