लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Friday, 3 May 2019

वो कौन है जो


वो कौन है जो

वो कौन है जो , दिल की गहराइयों तक दर्द दे गया
वो कौन है जो जिन्दगी को तन्हाइयों का दर्द दे गया

वो कौन है जो दिल के दर्द की कहानी हो गया
वो कौन है जो मुहब्बत की राह में बेवफाई की कहानी हो गया

वो कौन है जो सिसकती साँसों का समंदर दे गया
वो कौन है जो एक मुस्कराहट पर सारी खुशियाँ ले गया

वो कौन है जिसकी चाह में आज भी धड़क रहा है दिल
वो कौन है जो अपनी बाहों का सहारा हमसे छीन ले गया

वो कौन है जिसकी जुल्फों का सहारा हमे नसीब न हुआ
वो कौन है जो एक मुस्कराहट पर जिन्दगी भर का गम दे गया

वो कौन है जिसकी खूबसूरत यादें आज भी दिल में बाबस्ता हैं
वो कौन है जिसकी चाहत में रातों का चैन खो गया

वो कौन है जिसने मुहब्बत को , मुहब्बत का खुदा कर दिया
वो कौन है जो यादों का एक खूबसूरत समंदर दे गया

वो कौन है जो , दिल की गहराइयों तक दर्द दे गया
वो कौन है जो जिन्दगी को तन्हाइयों का दर्द दे गया

वो कौन है जो दिल के दर्द की कहानी हो गया
वो कौन है जो मुहब्बत की राह में बेवफाई की कहानी हो गया



No comments:

Post a Comment