लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Wednesday, 10 April 2019

क्यूं न हम किये वादे निभाकर देखें


क्यूं न हम किये वादे निभाकर देखें

क्यूं न हम किये वादे निभाकर देखें
क्यूं न हम रूठे रिश्ते मनाकर देखें

क्यूं न हम किसी के ग़मों को चुराकर देखें
क्यूं न हम किसी के लब पर मुस्कान लाकर देखें

क्यूं न हम इस कायनात की हर एक चीज से मुहब्बत कर देखें
क्यूं न हम इस गुलशन को रोशन कर देखें

क्यूं न हम कुछ गीत मुहब्बत के लिखकर देखें
क्यूं न हम उस खुदा की इस दुनिया से मुहब्बत कर देखें

क्यूं न हम रिश्तों को पाकीजगी अता कर देखें
क्यूं न हम अपनों को अपना कहकर देखें

क्यूं न हम इस कायनात का आलिंगन कर देखें
क्यूं न हम इस जहां को उपवन सा रोशन कर देखें

क्यूं न हम किये वादे निभाकर देखें
क्यूं न हम रूठे रिश्ते मनाकर देखें

क्यूं न हम किसी के ग़मों को चुराकर देखें
क्यूं न हम किसी के लब पर मुस्कान लाकर देखें


No comments:

Post a Comment