लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Tuesday, 24 June 2014

मेरे विचारों को उड़ान दो

मेरे विचारों को उड़ान दो

मैं जो भी लिखूं , सत्य लिखूं मेरे विचारों को उड़ान दो
मुझे भी पंख दो , आसमान दो

मेरे विचारों को सम्मान दो
मुझे भी दो पल की उड़ान दो

मेरे विचारों को सत्य का भान दो

जहाज़ मेरा भी तूफ़ान के आगे बढ़े
ऐसा मेरे भीतर भी उफान दो

गड्ढे खोदते – खोदते थक गया हूँ मैं
मेरे विचारों को  विस्फोट का नाम दो

धैर्य अब मुझसे रखा जाता नहीं
मेरे भीतर की ज्वाला को पहचान दो

मेरे विचारों को उड़ान दो
मुझे भी पंख दो , आसमान दो



No comments:

Post a Comment