लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम

लेखक परिचय - अनिल कुमार गुप्ता अंजुम
अनिल कुमार गुप्ता अंजुम पिछले 20 वर्षों से लेखन से जुड़े गुए हैं और अभी तक इनकी 6 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | तीन लेख भी पुस्तकों के माध्यम से प्रकाशित हो चुके हैं | करीब 1500 से अधिक रचनाएँ, 25 से अधिक कहानियां, 30 से अधिक लेख, विचार, शायरी, भजन, गीत आदि का सृजन कर चुके हैं | जन्म से ये जबलपुर (मध्य प्रदेश ) हैं और अभी पंजाब में रह रहे हैं |

Monday, 28 March 2011

सत्य

सत्य
सत्य की बातें करो तुम
सत्य जीता हर सदी में
सत्य खोज एक जटिल विषय
मांगता अनगिनत परीक्षण
सत्य प्राप्ति के चरण में
सत्य पढ़ो तुम सत्य गुनो तुम
सत्य देखो सत्य बुनो तुम
सत्य नहीं परिकल्पना
सत्य अवलोकन सत्य राह पर
सत्य राह निर्मित करो तुम
आँधियों से मत डरो तुम
डगमगाना छोडकर
सत्य का पीछा करो तुम
सत्य मन का अमिट बिंदु
गढ़ सको तो गढो तुम
जियो सत्य में मरो सत्य में
सत्य चहुँ और व्याप्त
आत्मा परमात्मा में
प्राप्त कर 
जीवन बनो तुम
सत्य जीता हर सदी में
सत्य की बातें करो तुम



                                               

No comments:

Post a Comment